गूगल पे यूज करते हैं तो जान लें नये नियम, 1 जनवरी से होंगे लागू

बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्धेश्य से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर गूगल पे भी 1 जनवरी 2022 से अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। लेन देन की व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम तथा गूगल पे मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट के नियम में बदलाव का सीधा असर गूगल पे के यूजर्स पर पड़ेगा। नया नियम गूगल एड, गूगल प्ले स्टोर, यू-ट्यूब आदि पर भी लागू होगा। नये नियम के अनुसार अब गूगल पे अपने ग्राहकों की कार्ड डिटेल्स का डाटा सेव नहीं करेगा। इससे पहले गूगल पे आपकी कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे उसकी एक्सपायरी डेट, कार्ड नंबर आदि को अपने सर्वर में सेव कर लेता था। नया नियम लागू होने के बाद गूगल पे ग्राहकों को पेमेंट करते समय अपनी कार्ड डिटेल्स दोबारा दर्ज करके भुगतान करना होगा। पुराने नियमों मंे बदलाव से ग्राहकों की संवेदनशील जानकारियों के लीक होने का खतरा कम हो जाएगा। इससे बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं में भी कमी देखने को मिलेगी। इस बदलाव के बाद जो लोग मास्टर कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक नए फॉर्मेट में अपनी कार्ड डिटेल्स को सेव करने के लिए अथराइज्ड करना होगा। आप अपनी कार्ड डिटेल्स को दर्ज करके एक बार ही मैन्युअल भुगतान कर सकेंगे। वहीं दोबारा पेमेंट करने के लिए आपको दोबारा अपने कार्ड विवरण को दर्ज करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!