मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए लाखों की ठगी करने वाले नाइजीरियन सहित 3 गिरफ्तार

देहरादून के प्रकाश नगर निवासी एक व्यक्ति को मेट्रोमोनियल वेबसाइट से शादी का रिश्ता खोजना इतना महंगा पड़ा कि वह अपनी गाढ़ी कमाई के 17 लाख गवां बैठा। जब तक उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस में शिकायत के बाद इस मामले में आरोपी सहित 3 लोगों को एसटीएफ ने पुणे में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। वहां से स्वर्णलता बी मिंज हाल निवासी किंगस्टन स्रीन, हिंदवाड़ी, नवाओकोरो चिके स्टेनली हाल निवासी पुणे (मूल नाइजीरिया) और रमेश निवासी जोधपुर राजस्थान, हाल निवासी पुणे को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व प्रकाश नगर, चकराता रोड, देहरादून निवासी सुनील डोरा भारत मैट्रीमोनियल साइट के जरिए एक महिला के नाम से बने प्रोफाइल के संपर्क में आए तो दोनों के बीच शादी की बात हुई। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को जानवर की ताकत की दवाई में प्रयोग होने वाले केसर युक्त ऑयल के व्यापार के बारे में बताया। पीड़ित को तेल सप्लाई के लिए अलग.अलग लोगों से संपर्क कराने का झांसा देकर 17 लाख रुपये से ज्यादा रकम अपने बैंक खातों में जमा करवा ली। इसके बाद न तो तेल सप्लाई का काम हुआ और न पीड़ित को उसके पैसे वापिस मिले। जिस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।
गिरफ्तार आरोपी महिला अबुधाबी दुबई में मोटर पार्ट कंपनी में काम करती थी। महिला की मुलाकात नाईजीरियन आरोपी से 2013 में हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। बाद में मुंबई जाकर रहने लगे। इन्होंने अलग.अलग व्यक्तियों व खुद के नाम से मोबाइल सिम खरीदे व मुंबई स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में खाते खुलवाए। एक गिरोह बनाकर ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को अपना शिकार बना कर ठगी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!