ऐसा देश जहां 11 दिन तक हंसने, रोने और, खुशी मनाने तक पर लगी है रोक

दुनियां में एक निरंकुश तानाशाह ऐसा भी भी जिसने लोगों की खुशियों पर पहरा बिठा दिया है। यहां के लोग न अपनी मर्जी से हंस सकते हैं, न रो सकते हैं और न ही जरूरी सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। जीवन में होने वाली किसी भी खुशी को वे सैलीब्रेट नहीं कर सकते। अगर किसी ने गलती से भी ऐसा कर दिया तो उसके खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही की जायेगी जिसमें उसकी जान तक ली जा सकती है।
यह तुगलगी फरमान जारी करने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग है। जिसने अपने पिता और देश के पूर्व तानाशाह किम जोंग.इल की 10वीं बरसी पर लोगों के हंसने, शॉपिंग करने और शराब पीने पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम ने शुक्रवार से 11 दिन तक के लिए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। प्रतिबंध के 11 दिन के दौरान अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका परिवार जोर से रो भी नहीं सकता। शोक के अवधि पूरी होने के बाद ही लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है। इन 11 दिनों में अगर किसी का जन्मदिन आता है तो वो इसे सेलिब्रेट नहीं कर सकेगा। पुलिस से लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। अगर कोई नियम तोड़ता है उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की महीने भर की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान पुलिस अफसर नींद भी नहीं ले पाएंगे।
रेडियो फ्री एशिया ने नॉर्थ कोरिया में सिनुइजु शहर के लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया. अब आम लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदने भी बाहर नहीं जा सकते। अगर कोई नियम तोड़ता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक नागरिक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा. कि पहले भी जो लोग किम जोंग.इल की बरसी पर नशे में पाए जाते थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता था। इनमें से ज्यादातर की बाद में कोई खबर नहीं मिलती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!