अकेले प्लेन उड़ाते हुए 2 महासागरों को पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट हैं आरोही पंडित

कुछ वर्हाष पूर्व महाराष्ट्र में मुंबई के बोरोवेली मे रहने वाली आरोही पंडित अकेले उड़ान भरकर अटलांटिक महासागर पार करने वाली महिला बनी थीं। उसके बाद प्रशांत महासागर पार करने के लिए आरोही ने एक लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में अलास्का से उड़ान भरी थी। आरोही रूस में लैंड करने के बाद अपने एयरक्राफ्ट से उतरीं और तिरंगा लहरा कर देश का गौरव बढ़ाया। उनके पास भारत की कॉमर्शियल पायलट होने का लाइसेंस है। इसके अलावा उनके पास लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट उड़ाने का भी लाइसेंस है।

1:भारत की आरोही पंडित ने अकेले प्लेन उड़ाते हुए दो महासागरों को पार किया, वो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट हैं। महज 23 साल की आरोही एक छोटे से एयरक्राफ्ट में अकेले दुनिया की सैर पर निकली थी।
2:प्रशांत महासागर पार करने के लिए आरोही ने एक लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में अलास्का से उड़ान भरी थी। फिर रूस में लैंड करने के बाद आरोही ने अपने एयरक्राफ्ट से उतरीं।
3:आरोही पंडित ने साल 2019 में मई के महीने में अपनी पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अकेले उड़ान भरकर अटलांटिक महासागर पार करने वाली वह महिला महिला बनी थीं।
4:ये टूर करते हुए आरोही ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं, आरोही ने दुनिया की पहली ऑल-वीमेन टीम बनाई है जो लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में पृथ्वी की परिधि का चक्कर लगाएगी। इस टीम का नाम है माही (MAHI)।
5:इस टूर से पहले आरोही को कई टेस्ट भी पास करने पड़े। उनकी सात महीने की ट्रेनिंग हुई। भारत, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और इटली में उन्हें महासागरों, बर्फ, हाई एल्टीट्यूड जैसे क्षेत्रों में उड़ान भरने की ट्रेनिंग दी गई। इसके जरिए उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को भी जांचा-परखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!