Tuesday, April 22, 2025
HaridwarLatestUttarakhand

गठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी अध्यक्ष पद पर हुए विजयी

प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी विजय रहे। उन्होंने अश्वनी अरोरा को शिकस्त दी। चौधरी को 122 मतों में से 74 व अश्वनी को 46 मत मिले। इससे पूर्व महासचिव व कार्यकारिणी के 20 पदों पर सदस्य सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। केवल अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में थे। आज हुए मतदान में मतदाताओं में उत्साह दिखायी दिया। दोपहर बाद हुई मतों की गिनती में गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी विजय रही। उन्होंने अश्वनी अरोरा को 28 मतों से हराया। धर्मेन्द्र चौधरी के विजयी होने की घोषणा पर गठबंधन के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!