Thursday, February 13, 2025
HealthLatestUP

किडनी निकालने के आरोप में छह डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किडनी निकालने के आरोप में छह डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा एसीजेएम तृतीय की कोर्ट के आदेश पर बुलंदशहर के नरसेना थाने में दर्ज हुआ है। आरोपी डॉक्टर मेरठ के हैं।


बुगरासी निवासी कविता ने न्यायालय में अर्जी देकर बताया था कि वह वर्ष 2017 में उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल गईं थीं। 20 मई 2017 को चिकित्सक ने इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया उसी दिन ऑपरेशन कर दिया था। 24 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला का कहना है कि उसने 2022 में अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे पता चला था कि उसकी किडनी गायब है। उसी वक्त उसके शरीर से किडनी निकाली गई। म​हिला की तहरीर के आधार पर मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम समेत धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों में अस्पताल संचालक डॉक्टर और पत्नी समेत 6 लोगों को नामजद किया गया है। एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार का कहना है कि मामले में न्यायालय के आदेश पर अस्पताल के संचालक दंपती समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!