केंद्र में युवाओं को तरजीह, निशंक की छुट्टी भट्ट बन सकतें हैं मंत्री

त्रिलोक चन्द्र भट्ट
आज शाम मोदी सरकार का बहुप्रतीक्षित पहला और बड़ा कैबीनेट विस्तार होने जा रहा है। अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बार मोदी कैबीनेट में युवाओं को विशेष रूप से तरजीह के साथ जातीय समीकरण साधकर अनु. जाति, जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी जगह मिल सकती है।
सुबह से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवा, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा, सुनीता दुग्गल, भागवत कराड और भारती पवार सहित कई सांसद और नेता प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। इससे यह संभावना बढ़ गयी है है कि इन लोगों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रियों को शामिल करने के अलावा अपनी कार्यशैली और सक्रियता के चलते केंद्रीय मंत्रीमंडल के अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला जैसे लोगों का प्रमोशन भी किया जा सकता है। जबकि मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह, किरण रिजिजू का भी प्रमोशन तय माना जा रहा है।
अजय भट्ट को मिल सकती है मंत्रीमंडल में जगह
दिल्ली में जारी सियासी हलचल में जहां शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की केंद्रीय मंत्रीमंडल से छुट्टी कर दी गई है वहीं उत्तराखण्ड से अजय भट्ट को मंत्रीमंडल में स्थान दिया जा सकता है। उत्तराखंड में भाजपा नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनके पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 में वह नैनीताल लोकसभा सीट से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!