मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमेश्वर विधानसभा में मोटर मार्ग के पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹1 करोड़ 35 लाख, सोमेश्वर विधानसभा में 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 82 लाख, विधानसभा क्षेत्र पुरोला में 2 कार्यों हेतु ₹28.70 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। पिथौरागढ़ विधानसभा में मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु ₹12 लाख, राज्य योजनान्तर्गत ज्वालापुर विधानसभा में 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 18 लाख, विधानसभा क्षेत्र खानपुर में 12 निर्माण कार्यों हेतु ₹5 करोड़ 28 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।सहसपुर विधानसभा के अन्तर्गत मार्ग निर्माण हेतु ₹91.63 लाख, जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत विभिन्न 13 निर्माण कार्यों हेतु ₹5 करोड़ 30 लाख, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 03 कार्यों हेतु ₹86.56 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।नरेन्द्र नगर विधानसभा के अंतर्गत 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹5 करोड़ 11 लाख, देवप्रयाग विधानसभा में 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹7 करोड़ 74 लाख, विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु ₹6 करोड़ 12 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में मोटर मार्ग को जोड़ने हेतु लिंक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु ₹25.85 लाख, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की ललितपुर रसिया महादेव (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹10 करोड़ 89 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड एकेश्वर की भूमिया डांडा किनगोडीधार पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹25 करोड़, जनपद देहरादून की रायपुर शाखान्तर्गत राजीवनगर पेयजल योजना हेतु ₹93.86 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड द्वाराहाट की ईडा बाराखाम (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹5 करोड़ 87 लाख, नगरपालिका परिषद, टनकपुर में विभिन्न वार्डो के 02 निर्माण कार्यो हेतु ₹1 करोड़ 67 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संचालन हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹1,11,47,900.00 लाख, थाना झनकईया में श्रेणी-तृतीय के 02 तथा श्रेणी-द्वितीय के 10 आवासों के निर्माण हेतु ₹2 करोड़ 84 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। पुलिस लाइन पौड़ी में बहुउद्देशीय भवन के सुदृढीकरण हेतु ₹4 करोड़ 9 लाख, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी के 4 आवासों के निर्माण हेतु ₹99.56 लाख, थाना गंगोलीहाट में श्रेणी-तृतीय के 4 एवं श्रेणी-द्वितीय के 10 आवासों के निर्माण हेतु ₹3 करोड़ 91 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।थाना गंगोलीहाट में अनावासीय / प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु ₹2 करोड़ 40 लाख, बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत 2 निर्माण कार्यों हेतु ₹62.58 लाख, ग्राम प्रधानों को कोविड फण्ड से धनराशि प्रदान किये जाने हेतु ₹7,79,10,000.00 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में कुल 03 कार्यों हेतु ₹1 करोड़ 48 लाख, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के बिलासुपर से दुधौरी के तोक कारी तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु ₹3 करोड़ 85 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु ₹58.19 लाख, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में विभिन्न 08 निर्माण कार्यो हेतु ₹1 करोड़ 95 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत मोटर मार्ग के निर्माण हेतु ₹6 लाख, विधानसभा क्षेत्र रूद्रप्रयाग में मोटर मार्ग के विभिन्न 4 निर्माण कार्यों हेतु ₹2 करोड़ 25 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। विकासनगर जलोत्सारण योजना के अंतर्गत 600 एम०ए० व्यास की मेन ट्रंक लाईन बदलने की योजना हेतु ₹1 करोड़ 86 लाख, जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड थलीसैंण की बीडा हंसुडी (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹12 करोड़ 90 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड लक्सर की सुल्तानपुर आदमपुर (टयूबवैल) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹8 करोड़ 10 लाख, जनपद उधमसिंह नगर के अंतर्गत गदरपुर बस अड्डे निर्माण कार्य हेतु ₹3 करोड़ 49 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के विभिन्न 03 निर्माण कार्यों की हेतु ₹9 करोड़ 10 लाख, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, श्रीनगर के भवन निर्माण हेतु ₹50 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!