Tuesday, April 22, 2025
LatestUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली पर्व पर उत्तराखंड पुलिस का ग्रेड पे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली पर्व पर भी पुलिसकर्मियों को निराश किया है। पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही ग्रेड पे की समस्या का कोई समाधान नही निकाला। पुलिसकर्मियों को उम्मीद थी कि होली पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्रेड पे को लेकर कोई खुशखबरी सुना देंगे। लेकिन ऐसा संभव नही हो पाया।


हालांकि बीते सत्र में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों की इस समस्या को सदन में जोरदार तरीके से उठाया था। लेकिन अन्य साथी विधायकों का समर्थन नही मिल पाने के चलते सदन में उनकी आवाज को बल नही ​मिला। पुलिसकर्मियों को घोर निराशा हुई। पुलिसकर्मियों को उम्मीद थी कि धाकड़ धामी इस होली पर उनके ग्रेड पे की समस्या का समाधान कर देंगे। लेकिन ऐसा हो नही पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!