मुख्यमंत्री ने की उत्तराखंड में इगास की छुट्टी

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व इगास पर अब छुट्टी रालि-पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 नवंबर को ईगास पर्व पर राजकीय अवकाश करने की घोषणा की है । मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इगास की छुट्टी का संदेश साझा किया। उन्होंने गढ़वाली में संदेश लिखा, ‘उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व इगास पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्योहार तै बड़ा धूमधाम से मनौ, अर हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ’। मतलब ‘उत्तराखंड समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व इगास पर अब छुट्टी रहेगी। हमारा उद्देशय है कि हम सभी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाए और हमारी नई पीढ़ी भी हमारे पारंपरिक त्योहारों से जुड़े,।  राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बलूनी पिछले कुछ वर्षों से गांवों में जाकर इगास-बूढ़ी दिवाली मनाने की मुहिम चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!