कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित राज्य आन्दोलनकारियों के सम्मान समारोह में बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष (उत्तराखण्ड कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष) गणेश गोदियाल, तथा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने राज्य आन्दोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिन्हित और चिन्हीकरण से वंचित सभी आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि वे राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण और उनके हितों के सरंक्षण के लिए सदैव तत्पर हैं। चिन्हीकरण से वंचित राज्य आन्दोलनकारियों के शीघ्र चिन्हीकरण करने में विलंब और उनके हितों के प्रति सरकार की उदासीनता पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आन्दोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष के बदौलत यह राज्य बना है। जिसको सजाने और संवारने की जिम्मेदारी अब हम सबकी है।
उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान एवं कार्यक्रम संयोजक एवं स्वागताध्यक्ष सतपाल बह्मचारी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा चिन्हीकरण से वंचित सभी आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि 2017 के बाद राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया है। मंच से यह चेतावनी भी दी गई कि अगर वंचित आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया तो कहीं ऐसा न हो कि पहले जैसे आन्दोलन की पुनराववृत्ति न हो जाये। उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दीपके जखमोला, जगत सिंह रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता जोशी, बीएचईएल के श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान, राज्य आन्दोलनकारी देवेश्वरी गैरोला, कांग्रेस नेता मुरली मनोहर आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचाल डॉ0 हरिनारायण जोशी, एवं प्रमोद कुमार डोभाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जसवंत सिंह बिष्ट, अजब सिंह चौहान, के0एन0 जोशी, के0के0 नैथानी, तेज सिंह रावत, जे0पी0 बड़ाकोटी, गोपालदत्त जोशी, के0एस0 राणा, निशा कुकरेती, सरोजनी जोशी, विजय जोशी, के0के0 नैथानी, आदि सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!