दिल्ली Communal Violence हिंसा : मुख्य साजिशकर्ता सहित 22 गिरफ्तार। आरोपितों से 3 पिस्टल और 5 तलवारें बरामद

हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव कर दिल्ली में जहांगीरपुरी को साम्प्रदायिक हिंसा में झौंकने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक इस घटना से जुड़े 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा के आरोपितों के खिलाफ दंगा भड़काने, शांतिभंग, पुलिस पर हमला करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने सहित कई अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को देने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने घटना आरोपी मुख्य साजिशकर्ता अंसार सहित 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। अंसार व पिस्टल से फायरिंग करने के आरोपित असलम को पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ कर अन्य साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार किये गये आरोपितों से 3 पिस्टल, 3 तलवारें भी बरामद की गई हैं।
उत्तर पश्चिमी जिले की डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार गिरफ्तार अंसार ही हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है। वह मात्र चौथी कक्षा तक पढ़ा है और कबाड़ी का काम करता है। उसके खिलाफ 2009 और 2018 में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी पर सट्टेबाजी के मामले में भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने अन्य आरापितों के साथ असलम नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। असलम ने ही एस.आइ. मेदा लाल पर गोली चलाई थी। पुलिस द्वारा वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। उसने पिस्टल से कई फायर कर शोभायात्रा में दहशत फैलाई थी। शनिवार की शाम शोभायात्रा जब जहांगीरपुरी के सी-ब्लाक में जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार अपने चार-पांच साथियों के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ बहस करते हुए यात्रा को रोकने लगा था। कुछ ही देर में शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने जब रोकना चाहा तो उपद्रवियों ने उन पर भी पथराव करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अंसार पर पहल से ही दंगा करने, मारपीट, धमकी आदि के आरोपों में मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!