डीएन खोलिया बने एनयूजे के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में किया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र मौर्या की उपस्थिति में हल्दूचौड़ स्थित एक स्थानीय समाचार पत्र के कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से धर्मानंद खोलिया (अध्यक्ष) ईश्वरी दत्त भट्ट (उपाध्यक्ष) प्रेम सिंह दानू (महामंत्री), गगन जोशी (कोषाध्यक्ष) उर्बादत्त भट्ट, विजय जोशी (प्रचार/संगठन मंत्री) और शंकर दत्त पांडे (सचिव) मनोनीत किए गए। इस अवसर पर कई पत्रकारों ने नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की सदस्यता ग्रहण की।