घर की छत पर खड़े युवक पर कूदा गुलदार। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
ऋषिकेश-रायवाला के बीच वैदिकनगर में रेल लाइन के निकट अपने घर की छत पर खड़े युवक पर अचानक गुलदार में हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अचानक हुये हमले के बाद युवक द्वारा शोर मचाने पर एकत्रित ग्रामीणों ने भी चारों ओर से शोर मचाया तो गुलदार युवक को छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
जानकारों के मुताबिक गर्मी के कारण रात करीब डेढ़ बजे विनोद राजभर नामक युवक अपने घर की छत पर आया था कि तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। विनोद के चिल्लाने के बाद मकान मालिक व पड़ोसियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गुलदार जंगल में चला गया। सूचना पर ग्राम प्रधान सहित पुलिस व पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।