बैरागी कैंप में आग लगने से झोपडि़यां जलकर राख
कनखल स्थित बैरागी कैंप में आज दोपहर झोपडि़यों में भीषण आग लग गई। आग लगने से पांच झोपडि़यां जलकर राख हो र्गइं। गनीमत यह रही की इस अग्निकांड में कोई जन हानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक बैरागी कैंप में बुधवार की दोपहर एक झोपड़ी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने आसपास की पांच झोपडि़यां को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पाते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग के कारण झोपडि़यों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।