Monday, January 19, 2026
Uttarakhand

कांवड़िया को भारी पड़ा पुलिस से उलझना, मुकदमा तो हुआ ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भी भेजे गये

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे दस कांवड़ियों को पुलिस ने हरिद्वार के मंगलौर बार्डर पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कावड़ियों के खिलाफ पुलिस एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा ही दर्ज नहीं किया बल्कि उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर भी भेज दिया है। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर पुलिस द्वारा गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों को रोकने के लिए चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक ट्रक में दस कांवड़ियों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें पिकेट पर ही रोक लिया और वापस जाने का अनुरोध किया। लेकिन कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाने की जिद पर अड़े रहे और जबरन उत्तराखण्ड की सीमा में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस के समझाने पर भी जब वे नहीं माने तो संजीव, अनिल, सुरेंद्र, राजेश, कृष्ण कुमार, सचिन कुमार निवासी झुंझुनू राजस्थान व सुरेंद्र, अमित, कुलदीप गौतम, अरुण निवासी हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हरिद्वार स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!