कर्नाटक: हिजाब की खिलाफत करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, इलाके में तनाव बढ़ा

सोशल मीडिया में हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले 23 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की कर्नाटक के शिवमोगा में चाकुओं को गोद कर हत्या कर दी गयी है। रविवार की रात करीब 9 बजे 4-5 द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया। मृतक ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर हिजाब विवाद संबंधी पोस्ट लिखी थी। जिसमें उसने हिजाब का विरोध किया था और भगवा गमछे का समर्थन किया था। घटना के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया। शहर के कई इलाकों में उपद्रव हुए और गाड़ियों में आग लगा दी गई। प्रशासन ने शिवमोगा में एहतियातन धारा 144 लगा दी है, और जिले के स्कूल कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।
गौरतलब है कि कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब का विवाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस का मुद्दा बन गया है। अब स्थिति हिंसा तक पहुंच गई है। लेकिन इस हत्या में मामले में कर्नाटक पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। वह केवल जांच की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!