उत्तरकाशी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

जनपद उत्तरकाशी में नाबालिग को बहला फुसला कर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना सामने आयी है। जनपद के डुंडा क्षेत्र में जुगणा मनोल गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम रहे बिहार के मजदूर गुलशन कुमार और उसके साथी ठेकेदार ने घटना को अंजाम दिया। जो नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसे बिहार ले जाने की फिराक में थे। राजस्व पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों को पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के दोनों आरोपी 13 साल की नागालिग को बहला फुसला कर ब्रह्मखाल के एक निर्माणाधीन मकान में ले लगे जहां उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर को लड़की के घर पर न दिखाई देने से परेशान मां बाप को तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसके पिता ने राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस और लड़की के परिजन जहां तहां उसे खोजते रहे। अंततः राजस्व पुलिस और परिजनों के साझाा प्रयास से ब्रह्मखाल के एक निर्माणाधीन मकान से आरोपी मजदूर गुलशन कुमार और ठेकेदार के पास से नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!