मोदी मंत्रीमंडल का विस्तार -15 कैबिनट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल किया गया। इसमें कुल 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सबसे पहले महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद नारायण राणे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ली। इनके बाद एमपी के रहने वाले डॉ. वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। ये अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। ये सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं।
मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पांचवें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. साल 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. एमपी की कमलनाथ सरकार गिराने में इनकी अहम भूमिका रही थी. इससे पहले मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं.
आज के शपथ समारोह में कुल 07 राज्य मंत्रियों को प्रोन्नत किया गया है.जबकि 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है. जेडीयू से आरसीपी सिंह और लोजपा से पशुपति कुनार पारस को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ समारोह से पहले सभी नए मंत्रियों को अपने आधिकारिक आवास पर राजनीतिक शूचिता का पाठ पढ़ाया है। पीएम आवास में इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.
इससे पूर्व प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने डी.वी. सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, थावरचंद गहलोत, रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ. हर्ष वर्धन, प्रकाश जावडेकर, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चन्द्र सारंगी, सुश्री देबाश्री चौधरी का इस्मीफा स्वीकार किया।

कैबिनेट मंत्री 

1- नारायण राणे

2- सर्बानंद सोनोवाल

3- डॉ विरेंद्र कुमार

4- ज्योतिरादित्य सिंधिया 

5- राम चंद्र प्रताप सिंह 

6- अश्विनी वैष्णव 

7- पशुपति कुमार पारस 

8- किरेन रिजिजू 

9- राज कुमार सिंह 

10- हरदीप सिंह पुरी  

11- मनसुख मांडविया 

12- भूपेंद्र यादव 

13- पुरुषोत्तम

14- जी किशन रेड्डी

15- अनुराग सिंह ठाकुर 

राज्य मंत्री

16- पंकज चौधरी 

17- अनुप्रिया सिंह पटेल 

18- डॉ एसपी सिंह बघैल 

19- राजीव चंद्रशेखर 

20- शोभा करांदलाजे 

21- भानू प्रताप सिंह वर्मा 

22- दर्शना विक्रम जर्दोश

23- मीनाक्षी लेखी

24- अन्नपूर्णा देवी 

25- ए. नारायणस्वामी

26- कौशल किशोर 

27- अजय भट्ट

28- बी एल वर्मा 

29- अजय कुमार

30- देवुसिंह चौहान 

31- भगवंत खुबा

32- कपिल मोरेश्वर पाटिल 

33- प्रतिमा भौमिक 

34- डॉ सुभाष सरकार 

35- भागवत किशन राव कराड 

36- डॉ राजकुमार रंजन सिंह

37- भारती प्रवीण पवार 

38- विशेश्वर टुडु

39- सांतानु ठाकुर

40- डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई 

41- जॉन बार्ला 

42- डॉ एल मुरुगन 

43- निशिथ प्रमाणिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!