Tuesday, January 21, 2025
FemaleHaridwarLatestSportsUttarakhand

राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

 राष्ट्रीय खेलों से पहले ही नाबालिक महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी ने अपने कोच पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। करीब 10 साल पहले भी एक हॉकी खिलाड़ी ने भी स्टेडियम के एक अधिकारी शोषण का आरोप लगाया था। मामला सामने आते ही पीडि़ता का मेडिकल कारागार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए तैयारी चल रही है। खिलाडि़यों के भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाडि़यों को अभ्यास कराया जा रहा है।


रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिक महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!