एनयूजे के भानु प्रताप बोरा हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बने। रामनगर में साहिल अध्यक्ष तो कन्याल बने महामंत्री

हल्द्वानी/रामनगर
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (एनयूजे उत्तराखंड) की हल्द्वानी महानगर इकाई की बैठक के दौरान स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें भानु प्रताप सिंह बोरा को सर्वसम्मति से महानगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। संगठन की मजबूती के लिए बतौर उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू को बनाया गया। आपको बता दें कि विगत दिवस प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक की उपस्थिति तथा उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक के संचालन में हल्द्वानी महानगर इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दया जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी भरोसा जताया कि वह यूनियन की मजबूती के लिए अपने स्तर से बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान जिला सचिव तधर्मानंद खोलिया, प्रचार मंत्री ईश्वरी दत्त भट्ट,शंकर दत्त पांडे, नरेंद्र सिंह मेहरा, आनंद कुमार बत्रा, रमेश चंद्र परगाई समेत कई लोग मौजूद थे।


इधर रामनगर इकाई का भी गठन किया गया है। रामनगर इकाई में सलीम अहमद ‘साहिल’ को अध्यक्ष व डूंगर सिंह कन्याल को नगर महामंत्री चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक की उपस्थिति में रामनगर इकाई ने विधिवत शपथ ली और यूनियन के संविधान के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दया जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. मदन मोहन पाठक, जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल खुलासा, जिला महासचिव उधम सिंह राठौर, जिला प्रचार मंत्री रोशनी पांडेय, नगर उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह, नगर संगठन मंत्री नाजिम कुरैशी सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!