Police Recruitment 2022: पुलिस विभाग में 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 69100 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Police Recruitment 2022: उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UKSSSC) ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल और फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UKSSSC Recruitment 2021-22 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 3 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1521 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कॉन्स्टेबल (पुरुष) के 785 पद, कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी) (पुरुष) के 291 पद और फायरमैन के 445 पद शामिल है। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा जून 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!