Friday, February 14, 2025
HaridwarNewsUttarakhand

प्रेस क्लब ने सादगी से मनाया दीपोत्सव, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। प्रेस क्लब में दीपोत्सव सादगी से मनाया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित समारोह का अध्यक्ष अमित शर्मा और महामंत्री डॉ.प्रदीप जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सरदार रघुवीर सिंह व जितेंद्र चौरसिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी। पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान है। जो हमें सही मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के कमजोर वर्ग के जीवन में फैले अंधियारे को दूर करने का प्रयास सभी को मिलकर करना होगा। महामंत्री डॉ.प्रदीप जोशी ने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमें जीवन में नई उत्साह उमंग और सकारात्मक होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अंदर फैले उजाले के जरिए लोगों के मन मे बैठे नकारात्मक रूपी अंधेरे को दूर करने का प्रयास मिलकर करना होगा।
वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला ने देश के विभिन्न हिस्सों में मनाई जाने वाली दीपावली के पौराणिक और ऐतिहासक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रवीण झा ने कहा कि दीपावली सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है। सनातन संस्कृति ने हमेशा समाज और राष्ट्र को दिशा दी है।


त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने दीपावली के पर्व को उत्तराखण्ड की पुरातन सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ा उन्होंने कहा कि हम चार बार दीपावली मनाते हैं। पहली कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर, दूसरी बड़ी दीपावली देश के अन्य क्षेत्रों की तरह अमावश्य पर, मुख्य दीपावली के ग्यारवें दिन इगास बग्वाल के रूप में तीसरी दीपावली और एक महिने बाद रीख इगास अर्थात बूढ़ी दीपावली मनाते हैं। उन्होंने साम्प्रदायिक सद्भाव और सर्वधर्म संभाव की भावना के साथ दीपपर्व मनाने को कहा।
जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ने सभी को धनतेरह, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर कौशल सिखोला, गोपाल रावत, रमेश खन्ना, गुलशन नैयर, विजेंद्र हर्ष, दीपक नौटियाल, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राधिका नागरथ, सुदेश आर्या, कुमकुम शर्मा, राहुल वर्मा, संजय आर्य, संजय रावल, अविक्षित रमन, अवधेश शिवपुरी, सुभाष कपिल, संदीप रावत, मुदित अग्रवाल, अहसान अंसारी, विक्रम छाछर, रामेश्वर शर्मा, स्वरूप पुरी, महावीर नेगी, रतनमणी डोभाल, रोहित सिखौला, मेहताब आलम, तनवीर अली, अमर सिंह, विकास झा, कुमार दुष्यंत, धर्मेन्द्र चौधरी, श्रवण झा, संदीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!