Friday, March 28, 2025
LatestUttarakhand

कलियर स्थित गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 04 पुरुष और 05 महिलाएं आयी गिरफ्त में, 03 नाबालिक को कराया गया मुक्त…

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को देह व्यापार के संबंध में मिली गुप्त सूचना पर A.H.T.U. व थाना कलियर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने बीते कल रविवार 02 मार्च 2025 को कलियर क्षेत्रान्तर्गत रहमत साबरी गेस्ट हाउस सोहलपुर रोड कलियर पर छापा मारकर 05 महिलाओं और 04 पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की। बरामदगी एवं सबूतों के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट, पोक्सो एक्ट व B.N.S. के तहत मु.अ.स. 77/25, धारा 3/5/6/7 देह व्यापार अधिनियम, 17/18 पोक्सो अधिनियम व 64/144 B.N.S. पंजीकृत किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मुख्य आरोपी मुस्तफा काफी समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था तथा अपने गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं/लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर लाकर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार कराया जाता था। आरोपी पर थाना कलियर में पहले के भी अभियोग पंजीकृत हैं।

पकड़े गए आरोपित…
1- रवि कुमार पुत्र नाथीराम, निवासी ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार।
2- फरमान पुत्र इलियास, निवासी ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार।
3- अजय पुत्र श्याम प्रसाद, निवासी पूर्वीनाथ नगर मद्रासी मोहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार।
4- सागर पुत्र जोगेंद्र, निवासी बागराणा थाना लोनी गा.बाद।

आरोपी मुस्तफा का आपराधिक इतिहास…
1- मु.अ.स. 220/17 धारा 3/4/5/6 आ. देह व्यापार अधिनियम।
2- मु.अ.स. 213/18 धारा 2/3 गुंडा अधि.
3- मु.अ.स. 58/18 धारा 3/5/6 आ. देह व्यापार अधिनियम।
4- मु.अ.स. 176/18 धारा 3/5/6 आ. देह व्यापार अधिनियम।
5- मु.अ.स. 302/24 धारा 143/144 BNS 3/5/7 आ. देह व्यापार अधिनियम व 17/18 पोक्सो एक्ट।

बरामदगी…
आपत्तिजनक सामग्री व नगदी।

नोट-04 महिला व 02 पुरुष अनैतिक देह व्यापार में व 01 महिला 04 पुरुष (02 फरार सहित) 144 बीएनएस व ¾ देह व्यापार व 11/17 पोक्सो एक्ट में आरोपित हैं।

पुलिस टीम…
1- थानाध्यक्ष दिलबर नेगी।
2- उ.नि. मनोज रावत।
3- उ.नि. वीरेंद्र नेगी।
4- उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज।
5- म.उ.नि. एकता ममगाई।
6- म.उ.नि. राखी रावत (A.H.T.U.)
7- हे.का. जमशेद अली।
8- हे.का. सोनू चौधरी।
9- का. जितेंद्र सिंह।
10- का. इमरान अली।
11- का. मुकेश (A.H.T.U.)
12- म.का. सरिता राणा।
13- कास्टेबल चालक नीरज राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!