Tuesday, January 21, 2025
LatestUttarakhand

आज से वर्षा और बर्फबारी, ग्राउंड फ्रॉस्ट से बढ़ेगी मुसीबत. पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

 उत्तराखंड में आज से मौसम बदलने को है सोमवार से बरसात और बर्फबारी होगी जब कि इस समय सूखी ठंड ने परेशानी बढ़ाई हुई है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की खबर आई है। इससे पर्वतीय जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ हो सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ ही देहरादून के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 दिसंबर से स्थिति में बदलाव आने की उम्मीद जताई गई है।

प्रदेश में क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सर्द हो जाएगा। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

देहरादून में पिछले सालों में यह न्यूनतम तापमान सबसे अधिक है। इसका कारण मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव को माना जा रहा है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा । मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.0 न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.01 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


देशभर में मौसम प्रणाली:

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित गहरा दबाव क्षेत्र अब एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। यह पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है।

उत्तर-पूर्व राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर जम्मू-कश्मीर और आसपास के लद्दाख क्षेत्रों में सक्रिय है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर आंध्र प्रदेश तट, तटीय ओडिशा और गंगा के पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मिज़ोरम, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, छत्तीसगढ़, उत्तर कर्नाटक और दक्षिण तेलंगाना में हल्की बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट (धरातलीय पाला) हुआ।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और ओडिशा में घना कोहरा छाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!