अस्पताल की नर्स को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून के एक निजी अस्पताल की नर्स ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का अरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हुई तो आरोपी युवक ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।
स्थानीय अस्पताल की नर्स ने नेहरू कालोनी थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि विपिन नामक का युवक अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए अस्पताल में आता था, जिससे दोनों की जान.पहचान हो गई। नवंबर 2020 को विपिन ने महिला से कहा कि आज उसका जन्मदिन है और पार्टी के बहाने उसे अपने साथ हरिद्वार बाईपास रोड के एक होटल में ले गया। यहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपित ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, इसके बाद वह साथ रह सकते हैं। इसके बाद आरोपित ने महिला के घर जाकर कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला के अनुसार आरोपित विपिन ने कहा कि यदि उसके परिवार वालों को इसका पता चल गया तो वह शादी नहीं होने देंगे, ऐसे में उसने गर्भपात करवा दिया। गर्भपात होने के बाद भी आरोपित अकसर महिला के घर पर जाता रहा था और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद महिला दोबारा गर्भवती हो गई। लेकिन मानसिक तनाव में आने के कारण महिला का गर्भपात हो गया। अप्रैल 2022 को महिला विपिन के घर कंडीसौड, टिहरी गढ़वाल चली गई। जहां आरोपित के परिवार वालों ने उसकी बेइज्जती की और आरोपित भी शादी करने से मुकर गया। जिसके बाद युवती ने आरोपित विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!