बढ़ती आबादी: 2023 में चीन को पछाड़ देगा भारत

नई दिल्ली। भारत में जिस तेजी से आबादी बढ़ रही है, अगर उसमें कमी नयी आयी तो वर्ष 2023 में वह चीन को पीछे छोड़ देगा। यह कोई हवाई घोषणा नहीं है, बल्कि उसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कर रही है। जिसमें कहा गया है कि रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब है, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब है। भारत को चीन के बराबर पहुंचने में बहुत मक अंतर बचा है।
अनुमान है कि भारत में 2050 में 1.668 बिलियन की आबादी होगी, जो सदी के मध्य तक चीन के 1.317 बिलियन लोगों से बहुत ज्यादा है। नवंबर 2022 के मध्य तक दुनिया की आबादी 8 बिलियन पहुच जायेगी। 2022 में दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण.पूर्वी एशिया हैं। यहां 2.3 बिलियन लोग रहते हैं जो वैश्विक आबादी का 29 प्रतिशत है। वहीं, मध्य और दक्षिणी एशिया की आबादी 2.1 बिलियन है, जो कुल विश्व जनसंख्या का 26 प्रतिशत है। 2022 में 1.4 बिलियन आबादी के साथ चीन और भारत इन क्षेत्रों में सबसे बड़ी जनसंख्या के लिए जिम्मेदार हैं। दुनिया का आबादी 1950 के बाद से सबसे न्यूनतम गति से बढ़ रही है, जिसमें 2020 में एक प्रतिशत की गिरावट आई थी। यूएन के हालिया अनुमानों में कहा गया है कि 2030 तक दुनिया की जनसंख्या 8.5 बिलियन और 2050 तक 9.7 बिलियन तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2080 तक दुनिया भर में 10.4 बिलियन के आसपास लोग होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!