सेबी के खिलाफ सहारा का प्रदर्शन

राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इकट्ठा हुए सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता

सेबी पर आरोप
सहारा इंडिया परिवार ने सेबी के पास जमा कराए थे 24 हजार करोड़
सेबी ने निवेशकर्ताओं को लौटाए महज 125 करोड़

-दान सिंह लोधियाल
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहारा इंडिया परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेबी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं के मुताबिक सहारा इंडिया परिवार ने अब तक सेबी के पास 24हजार करोड रुपए जमा करा दिए हैं लेकिन सेबी ने महज 125 करोड़ ही निवेशकर्ताओं को वापस लौटाए हैं जबकि सहारा इंडिया परिवार की मांग है कि सहारा का जो पैसा 24000 करोड रुपए सेबी के खाते में जमा है वह पैसा सहारा इंडिया परिवार को वापस मिलना चाहिए ताकि सहारा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमा कर्ताओं का पैसा वापस कर सके। इतना ही नहीं सहारा इंडिया परिवार में तकरीबन 12 लाख कार्यकर्ता काम करते हैं और करोड़ों निवेशकों का पैसा सहारा इंडिया परिवार में जमा होता है लेकिन सेबी के खाते में ₹24000 करोड़ जमा किए जाने के बाद भी आज तक सेबी ने जमा कर्ताओं का पूरा पैसा वापस नहीं किया है जिससे नाराज होकर सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इकट्ठा हुए और सेबी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सहारा इंडिया परिवार पिछले 44 साल से देश में कार्य कर रही है लेकिन पिछले एक दशक से सेबी और सहारा विवाद के चलते सहारा इंडिया परिवार के तमाम कार्यकर्ता भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं लेकिन सेबी की हठधर्मिता के कारण सहारा सेबी का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है जिससे नाराज होकर सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ता सेबी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि आज देहरादून में सेबी के कार्यालय पर सहारा इंडिया परिवार के कार्यकर्ताओं की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया जिसमें सेबी से तत्काल प्रभाव से सहारा इंडिया परिवार के पैसे को वापस देने की बात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!