Friday, March 28, 2025
FoodHealthLatestNational

चीकू शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है, रंग निखारता है, जानिए फायदे

चीकू उन फलों में से एक है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है। चीकू आसानी से पच जाता है। यह शरीर से अशुद्धियों को दूर करता है और इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज के कारण भरपूर उर्जा प्रदान करता है।

चीकू में विटामिन ए काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत कारगर है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और उम्र बढ़ने पर आंखों में आने वाली तकलीफों से चीकू बचाव करने की क्षमता रखता है।

चीकू में प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर होता है जिससे चीकू मिल्क शेक के उपयोग से तुरंत उर्जा मिलती है। ऐसे लोग जो अधिक शारीरिक कार्य करते हैं उनको चीकू शेक पीने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है

चीकू को सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। चीकू में टैन्निन पाया जाता है जिससे सूजन उतरने में मदद मिलती है। इसके अलावा चीकू पाचन को ठीक करने साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। सूजन और दर्द में चीकू का उपयोग बहुत कारगर है।

चीकू में मौजूद विटामिन ए और विटामिन बी से त्वचा की सुरक्षा होती है और रंग निखरता है। चीकू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह फायबर और न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है। इसके इन गुणों के कारण यह कई प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है। इसके अलावा विटामिन । फेफड़े और मुख कैंसर से बचाता है।

दूध को स्वास्थ्य लाभ का खजाना समझा जाता है। इसके अलावा चीकू में भी कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। चीकू और दूध के मिक्स से बना चीकू मिल्क शेक हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

Dr. (Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar [email protected]
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!