SDRF ने माउंट गंगोत्री पीक पर उत्तराखण्ड पुलिस का झंडा फहराया

उत्तराखण्ड पुलिस की SDRF ने पर्वतारोहण के अनुकूल मौसम न होने के बावजूद तेज हवा और भारी बर्फबारी के बीच माउंट गंगोत्री पीक पर सफलतापूर्वक समिट किया है। इस अभियान में दो महिलाए भी शामिल रही। पर्वतारोहण के जोखिमभरे अभियान की कमान महिला इंस्पेक्टर अनीता गैरोला द्वारा संभाली गयी। उनके टीम में महिला आरक्षी प्रीति मल भी शामिल रही, जिन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की एसडीआरएफ द्वारा किसी भी पीक को समिट करने वाली प्रथम महिला कर्मी होने का गौरव हासिल किया है। विगत 9 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SSDRF के 17 सदस्यीय दल गंगोत्री.I पर्वतारोहण अभियान 2021 का फ्लैग ऑफ किया था। 29 सितंबर को 11 सदस्यीय SDRF की जिस पर्वतारोहण टीम ने गंगोत्री-I को समिट किया, गंगोत्री -I को समिट करने हेतु टीम को लगातार तीन दिन तक खराब मौसम व बर्फबारी के कारण समिट कैम्प में ही इंतज़ार करना पड़ा। 29 सितम्बर 2021 को बजे मौसम थोड़ा ठीक होते ही टीम ने समिट हेतु समिट कैम्प से आरोहण शुरू किया व सुबह 08ः15 पर गंगोत्री-I को सकुशल समिट कर उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!