Friday, March 28, 2025
BusinessDeharadunLatestUttarakhand

समाजसेवी डॉ रविंद्र सैनी देवभूमि जागृति फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए

देहरादून के विकास नगर में देवभूमि जागृति फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एड आशीष राष्ट्रवादी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक सैनी,राष्ट्रीय महासचिव पप्पन कश्यप और राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा से विचार विमर्श के उपरांत देश के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद समाजसेवी,प्रधानाचार्य गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर देहरादून डॉ रविंद्र सैनी को देवभूमि जागृति फाउंडेशन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों की ओर से डॉ रविंद्र सैनी का बुके और पटके के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने बताया कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में डॉ रविंद्र सैनी फाउंडेशन का मार्गदर्शन और दिशा देने का कार्य करेंगे। डॉ रविंद्र सैनी पिछले विगत वर्षों में कई उच्च पदों सांसद प्रतिनिधि शिक्षा नरेश बंसल,पूर्व जनसंपर्क अधिकारी मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि भगत सिंह कोश्यारी,ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका परिषद हरपटपुर,पूर्व प्रदेश संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ,पूर्व संवाददाता पत्रकारिता पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसी साथ-साथ डॉ सैनी को भाऊ राव देवरा सम्मान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान,नेशनल बिल्डिंग अवार्ड,इंडियन प्ले अवार्ड,ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड,ग्लोबल एजुकेटेड अवार्ड, अवंतिका एक्सीलेंस अवॉर्ड, विलक्षण काव्य भूषण सम्मान, रविंद्र नाथ टैगोर लिटरेचर अवॉर्ड,आदर्श कुमार त्यागी सम्मान,राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार,डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान,राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान, ब्रज गौरव अवॉर्ड,विश्व हिंदी रत्न सम्मान,द एजुकेशन लिस्ट ऑफ़ द ईयर अवार्ड,संगम साहित्य सेवा सम्मान,ब्रांड आइकॉन स्पेशल अवार्ड, सावित्रीबाई फुले सम्मान,नूतन उमंग साहित्य संरक्षक सम्मान, ज्ञान गंगा अवार्ड,इंडिया प्राईड आईकॉन अवॉर्ड,नेशनल यूनिटी अवार्ड,स्वामी विवेकानंद शिक्षा पुरस्कार एवं राज्य सरकार के द्वारा घोषित शैक्षिक शैलेश मटियानी पुरस्कारो से अलंकृत किया जा चुका है।देवभूमि जागृति फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किए जाने पर ब्रांड एंबेसडर के रूप में डॉक्टर रविंद्र सैनी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन के प्रति कर्तव्य निष्ठा और सहयोग हमेशा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!