Thursday, February 13, 2025
HaridwarLatestUttarakhand

सूर्य आज से हो जाएंगे उत्तरायण, शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर आज से उत्तरायण हो जाएंगे। इसके अलावा मकर संक्रांति का पर्व के साथ खरमास का भी समापन हो जाएगा। सूर्य के उत्तरायण होने से अब मौसम में भी बदलाव दिखायी देगा। कड़ाके की ठंड का दौर धीरे-धीरे कम होगा, दिन भी बढ़ने लगेंगे।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति और खिचड़ी का त्योहार भी कहा जाता है। यह ऋतु परिवर्तन का पर्व है। लोग मकर संक्रांति के इस पर्व में पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य उपासना, जप, अनुष्ठान, दान आदि करते हैं। इसके अलावा आज से ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। खरमास समाप्त होने से बंद पड़े मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

मौसम परिवर्तन के साथ ही सूर्य का ताप अब बढ़ने लगेगा। अब जहां सूर्य की गर्मी से शीत निस्तेज होगी वहीं सूर्य का ताप बढ़ता जाएगा साथ ही रातें छोटी और दिन बढ़े होने लगेंगे। यह क्रम 21 जून को सबसे बड़े दिन जाकर पूरा होगा। इसके बाद फिर से दिन छोटे और रातें बढ़ने लगेंगी। यह क्रम 23 दिसंबर तक चलेगा।

हरिद्वार में मकर संक्रांति के पर्व पर हरकी पैडी समेत अन्य गंगा के घाटों पर श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान कर पुण्य का लाभ कमा रहे हैं। घाटों पर हर हर गंगे के जयकारे गूंज रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!