भारतीय सेना को मिला लापता पर्वतारोही का शव, गंगोत्री लाकर पुलिस को सौंपा

सतोपंथ आरोहण के लिए गए भारतीय सेना के अभियान दल को गंगोत्री हिमालय की इस सर्वाेच्च चोटी (7075 मीटर) के पास कई वर्ष पूर्व लापता हुए पर्वतारोही के शव के अवशेष मिले हैं। पर्वतारोही के शव के अवशेषों को एकत्र अपने साथ लाये सेना के जवानों ने गंगोत्री पहुंच कर शव के अवशेष पुलिस को सौंप दिये। सेना अधिकारियों का कहना है कि साल 2005 में सेना का एक दल सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गया था। उसमें कुछ सदस्य लापता हो गए थे। ऐसे में हो सकता है कि यह शव के अवशेष उसी दल में शामिल किसी सदस्य के हों। सेना ने बरामद शव के अवशेष और कपड़ों के आधार पर उसके नायक अनीश त्यागी पुत्र राजकुमार निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश होने की आशंका जताई है। जो वर्ष 2005 में ट्रेकिंग अभियान के दौरान लापता हो गया था। पुलिस द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है। शव के अवशेषों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ अवशेषों का डीएनए टेस्ट करवाने की भी तैयारी है जिससे यह पुष्टि हो पाएगी कि यह शव के अवशेष किसके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!