मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पर्वतीय समाज सड़क पर उतरा

जलूस निकालकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

दिनेशानन्द महाराज ने सीओ से कहा कि आप भी किसी माता की संतान हैं। किसी माता और बहन का अपमान हो यह बर्दाश्त नहीं

-त्रिलोक चन्द्र भट्ट
होली के दिन जियापोता की भगवतीपुरम कालोनी में पर्वतीय समाज की महिलाओं के साथ छेडखानी का विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट और उनके घरों व वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपियों को अब तक गिरफ्तार न किये जाने पर आज पर्वतीय समाज सड़कों पर उतर आया। बड़ी संख्या में भगवतीपुरम कालोनी के पीड़ित और पहाड़ी महासभा के सैकड़ों लोग आज देवपुरा स्थित गांविंदबल्लभ पार्क में एकत्र हुए और वहां से जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी रास्तेभर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नारेबाजी कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) शेखर चन्द्र सुयाल के समक्ष अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। पीड़ित लोगों ने कहा कि आरोपियों के द्वारा मचाये गये तांडव के कारण महिलायें डरी और सहमी हैं। बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और पुरूष अपने घरों की सुरक्षा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की चिंता के कारण हम अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ित लोगों के प्रदर्शन और नारेबाजी को देख कर सीओ शेखरचन्द्र सुयाल एक बार अपने कार्यालय से बाहर आये। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुये। सीओ ने कहा कि आरोपी अपने घरों से फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर दिया लायेगा। प्रदर्शनकारियों की नाराजगी के बीच कुछ देर बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों और पहाड़ी महासभा के कुछ प्रतिनिधियों को अपने कक्ष में बुला कर आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आरापियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आप लोग महिलाओं से कहंे कि वे घबरायें नहीं, आप महिलाओं को मेरा फोन नम्बर दे दें। चाहें तो मुझसे सीधे बात कर सकती हैं। आरोपियों द्वार धमकी दिये जाने की बात पर उन्होंने कहा लाप लोग घबरायें नहीं लोगों को पूरी सुरक्षा दी जायेगी। जरूरत पड़ी तो लोगांें की सुरक्षा के लिये वहां अतिरिक्त फोर्स लगायी जायेगी।


पहाड़वासियों पर हमला और महिलाओं से दुर्व्यवहार घटना के बारे में जान कर संत दिनेशानन्द जी महाराज स्वयं को नहीं रोक सके वे स्वयं ही गाड़ी चलाते हुए सीधे सीओ कार्यालय पहुंच गये। उन्होंने मातृ शक्ति के अभद्रता और उनके अपमान पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के समक्ष अपनी कड़ी जाराजगी जाहिर की। दिनेशानन्द महाराज ने सीओ से सीधे कहा कि आप भी किसी माता की संतान हैं। किसी माता और बहन का अपमान हो यह बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिये। दिनेशानन्द महाराज ने कहा कि अगर पुलिस जिला प्रशासन द्वारा पहाड़ी समाज के लोगों के हितों की रक्षा और सुरक्षा नहीं की जाती और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो पहाडी समाज का हर व्यक्ति अपने हितों और अधिकारों की रक्षा के लिये सड़कों पर उतरने को विवश होगा। उन्होंने क्षेत्राधिकारी से कहा कि आप टाइम बताइये कि आरोपियों कब गिरफ्तार करेंगे। इस पर सीओ उन्हें आश्वास्त किया कि जल्दी गिरफ्तारी होगी।

सतीष जोशी एवं पं0 गोपाल कृष्ण बडोला द्वारा कहा गया कि यदि हरिद्वार जनपद में किसी भी पहाड़ी समाज के व्यक्तियों का शोषण, अत्याचार, हिंसा को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा दोशियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही समयान्तर्गत नहीं की जाती है, तो पहाड़ी महासभा आगामी रणनीति तैयार कर जन-आन्दोलन करने पर विचार करेगी।
सरिता पुरोहित एवं गीता नेगी द्वारा कहा गया कि पहाड़ी महिलाओं के साथ जो घटना घटित हुई है वह अत्यधिक निन्दनीय है और महिलाओं पर किये जा रहे अत्याचारों, मारपीट, लूटपाट, उनके भवनों को पहुचांयी गयी क्षति की प्रतिपूर्ति यदि प्रशासन द्वारा दोशियों से वसूल नहीं जाती और दोशियों को सजा नहीं दी जाती तो पहाड़ी समाज की महिलायें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगी।
सुभाष पुरोहित, अध्यक्ष पहाड़ी महासभा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि पुलिस प्रशासन पहाड़ियों की धैर्य की परीक्षा न लें। यदि तत्काल पुलिस प्रशाासन द्वारा दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पहाड़ी महासभा अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निर्धारित समय के पश्चात महाबैठक का आयोजन कर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार होगी।


गौरतलब है कि होली के दिन पर्वतीय समाज के लोग हरिद्वार में कनखल थाना अंतर्गत जियापोता के निकट भगवतीपुरम कालोनी में होली गायन कर रहे थे। अजीतपुर के कुछ युवक कालोनी में आये और वहां की महिलाओं से भद्रता करने लगे। कालोनीवासियों कृपाल सिंह तोमर आदि द्वारा मना करने पर स्थानीय लोगों से मारपीट और धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद युवकों द्वारा अपने गांव के लोगों को फोन कर बड़ी संख्या में लोगों को बुला लिया। लाठी, डंडे, ईट-पत्थर लेकर पहुंचे दर्जनों लोगों ने भगवतीपुरम कालोनीे पहुंच कर लोगों पर हमला कर उनके घरों में तोड़फोड़ की । खिड़कियों से सीसे तोड़े गये और घरों के आगे खड़ी मोटरसाइकिल, स्कूटर आदि तोड़ दिये गये। महिलाओं को भी मारा पीटा गया और धमकी दी गई कि वहां रहने वालों को न तो ड्यूटी जाने दिया जायेगा और न ही बाहर से सामान लाने दिया जायेगा। महिलाओं से साथ मारपीट के दौरान गुड्डो तोमर नामक महिला के गले की चेन भी लूट ली गयी। युवकों द्वारा महिलाओं के अपमानजक अश्लील भाषा का प्रयोग करने के साथ लोगों के साथ गाली गलौंच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। गिरोहबंद युवकों द्वारा मचाये गये तांडव के बाद डरे, सहमे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बारें में भगवतीपुरम कालोनी निवासी आलोकराज ने अजीतपुर के वासु पुत्र नरेश, अमन पुत्र सोमपाल, तरूण पुत्र मनीराम रिंकी पुत्र रामेश्वर, अतुल कश्यप पुत्र विजेन्द्र, भवनेश पुत्र नरेन्द्र, अनिल कश्यप पुत्र अज्ञात, मनोज पुत्र रामेश्वर आदि के विरूद्ध घारा 147, 149, 323, 504, 506, 427, 354 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। जिस कारण पर्वतीय लोग आक्रोशित होकर आज सड़कों पर उतर आये।


प्रदर्शन मे अजय धनशाला, एल0सी0 पाण्डे, दिनेश चन्द्र जोशी, दिनेश लखेड़ा, राजेश जोशी, डी0पी0 थपलियाल, गिरीश जखमोला, त्रिलोक सिंह रावत, पी0सी0 जोषी, दीपक जोशी, कुन्दन सिंह, विजय सिंह रावत, भूपेन्द्र सिंह, यशवन्त सिंह, नरेन्द्र सिंह सामन्त, लक्ष्मण सिंह बोहरा, कैलाश उपाध्याय, सोम प्रकाश शर्मा, नारायण जोशी, अमन रावत, अनिल रावत, हरीश सिंह, एस0एस0 असवाल, धर्मेन्द सिंह, पान सिंह, सतीश जोशी, ललित मोहन जोशी, उमाशंकर पाण्डेय, रमेश चौहान, रधुवीर सिहं, प्रवीन डिमरी, कमलेश नाथ गोस्वामी, चन्द्रशेखर सिंह, शशि भूषण घिल्डियाल, पंकज कमार, देवेन्द्र सिंह नेगी, गौरव सिंह कण्डारी, बृजमोहन धीमान, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, सुधीर ध्यानी, ज्ञान सिंह, संतोष ध्यानी, संजय नैथानी, हेमा भण्डारी, अनिल सती, सरिता पुरोहित, गीता नेगी, आशा, दीपक नौटियाल, कमल, कुन्दन सिंह, ललित मोहन, चन्द्र प्रकाश जोशी, मोहन सिंह, श्याम सिंह, नरेश सिंह, विवेक केशवाल, देव सिंह बिष्ट, राजीव जोशी, जीवन सिंह, रमेश चन्द्र परगाई, हीरा बिश्ट, नरेश पुरी, मनीष काम्बोज, बिशन सिंह, धर्मानन्द कन्डवाल, विक्रम सिंह कण्डारी, लक्ष्मी चन्द, भुवन चन्द पुनेऊ, रमेश सिंह, राजकुमार जोशी, मनोहर सिंह, बलवन्त सिंह, धनसिंह, कृपाल सिंह तोमर, राजेन्द्र जोशी, भुवनेश्वर कोटनाला, गिरीश चन्द्र जोशी, प्रकाश जोशी, डबल सिंह रावत, ललित पाठक, जमन सिंह धामी, प्रभु जुयाल, हरिनन्दन जोशी, सुन्दर सिंह, कृष्णा भट्ट, संतोष, सूरज नेगी, सन्तोष, विेकास सिंह, गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!