आजादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का वर्ष : अमित शाह

कई बार परिस्थितयां देखकर निराशा की भावना जन्म लेती हैं, मगर करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से आज स्थितियां बदल रही हैं। देश में परिवर्तन की शुरूआत हुई है। जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूर्णं होंगे, उस समय भारत विश्व गुरू होगा। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुंज के मृत्युंजय सभागार में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  ‘‘मनुष्य में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण’’’ विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में कहीं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का वर्ष है। हम छोटे-छोटे संकल्प लेकर जैसे पानी बचाना, अन्न की बर्बादी रोकना आदि का संकल्प लेकर भारत को विश्वगुरू के पद पर स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार परिस्थितयां देखकर निराशा की भावना जन्म लेती हैं, मगर करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से आज स्थितियां बदल रही हैं। देश में परिवर्तन की शुरूआत हुई है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गायत्री परिवार महामानव बनाने की टकसाल हैए जो व्यक्ति अपनी संस्कृति को भूल जाता हैए वह खुद को भी भूल जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग मिलकर आने वाले समय में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का मूल आधार सबका साथए सबका विकास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड 25 वर्ष का हो जाएगा। आने वाले समय में हमें इसके लिए कार्य करना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा0 प्रणव पंडया ने कहा कि यह सौभाग्य का क्षण है कि हम शांतिकुंज की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्हांने बताया कि वर्ष 1971 में शांतिकुंज की स्थापना हुई थी। श्री पंडया ने कहा कि हमने मनुष्य में देवत्व के उदय की परिकल्पना की है। यहां सब परिवार की तरह कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी.बड़ी बाधाओं को दूर करते हुए हमने अपनी यात्रा प्रारम्भ रखी है। हम भारत देश को ऐसा देश बनाना चाहते हैं, कि सारा विश्व भारत को नमन करे।
कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपतिए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेयए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र रावत, गायत्री परिवार के सदस्य, विश्वविद्यालय के छात्रों सहित सम्बन्धित पदाधिकारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!