Wednesday, April 23, 2025
HaridwarLatestUttarakhand

श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय विश्व शांति महायज्ञ 25 से

श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर 30वां त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 25 फरवरी से किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 27 फरवरी को होगी। विश्व शांति महायज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने बताया कि श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर 30वां त्रिदिवसीय महाशिवरात्रि विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 25 फरवरी से आरम्भ होगा। 26 फरवरी को भगवान शिव की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा श्री तिलभाण्डेश्वर मंदिर प्रांगण से आरम्भ होकर नगर भ्रमण कर मंदिर प्रांगण पहुंचकर ही सम्पन्न होगी।

इसी दिन रात्रि में भगवान तिलभाण्डेश्वर महादेव की चतुर्थ प्रहर की पूजा रात्रि 8 बजे से आरम्भ होगी। 27 फरवरी को प्रातः भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, यज्ञ की पूर्णाहुति तथा उसके पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से यज्ञ में शामिल होगा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!