आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर ऋषिकेश में कांग्रेस का मंथन शिविर प्रारंभ

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे प्रदेश में राजनैतिक सरगर्मियों बढ़ती जा रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की भावी रणनीति को लेकर कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर आज ऋषिकेश में आरंभ हो गया है।
माना जा रहा है कि विचार मंथन शिविर में कांग्रेस के घोषणापत्रए जनता से जुड़े अहम मुद्देए नाकामियों पर भाजपा सरकार को घेरनेए जनसंपर्क अभियान और चुनावी प्रचार जैसे विषयों पर विचार मंथन होगा। कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के लिए विभिन्न इकाइयों और कमेटियों के पदाधिकारियों से मिलने वाले सुझावों को तवज्जो देगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा। कांग्रेस हाईकमान की ओर से प्रदेश में किए गए संगठनात्मक बदलाव का असर उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नजर आना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक व जिले के पदाधिकारियों से कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों को अभी से जुटने के निर्देश दिए। गोदियाल ने पदाधिकारियों को जल्द वार्ड ईकाइयों को गठित करने के लिए कहा कहा कि भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार में मुख्यमंत्री बदले जाने के अलावा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर.घर जाकर राज्य की जनता को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादवए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियालए नेपा प्रतिपक्ष अध्यक्ष प्रीतम सिंह एराजेश धर्माणिए दीपिका पांडेए किशोर उपाध्याय प्रदीप टम्टाए काजी निजामुद्दीनए प्रोफेसर जीतराम भुवन चंद्र कापड़ीए तिलक राज बेहड़ एरणजीत रावतए करण मेहराए प्रकाश जोशीए नवप्भातएराजेंद्र भंडारी मयूख मेहरए विजय सारस्वत नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!