मसूरी के कैंपटी फाल में डूबने से पर्यटक की मौत

पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध मसूरी के कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से बुलंदशहर के एक पर्यटक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस ने किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला गया। कैंपटी फाल में मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील में नहा रहा युवक अरविंद (35 वर्ष) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अपने 6 दोस्तों नीरज कुमार, कल्याण सिंह, अजय कुमार, महेश चंद, जितेन्द्र सिंह, सोनू के साथ घूमने के लिए मसूरी आया था। कैंपटी में नहाते वक्त जब वह पानी के अंदर गया तो बाहर नहीं निकला, उसके साथियों से शोर मचाने पर कई स्थानीय लोग वहां एकत्र हुए लेकिन डूबे युवक का पता नहीं चला। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय युवकों की मदद से ही पुलिस ने झील में पत्थरों के बीच फंसे उसके शव भेजा। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस दूसरे एंगल से सी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!