उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट अब मोबाइल पर
अब भूकंप आने से पहले आपको अलर्ट देने के लिए आपका फोन घनघना उठेगा। यह संभव होने जा रहा है ‘उत्तराखण्ड भूकंप अर्लट’ ऐप के जरिये। भूकम्प की पूर्व चेतावनी और जन सुरक्षा में मदद करने वाला यह ऐसा एप है जिसके माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकेगी। भारत में अपनी तरह का यह विशेष ऐप बनाने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। इससे नागरिकों की सुरक्षा में मदद साथ इसके माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है। भूकंप आने से पहले ही आपको जानकारी मिल जाएगी। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा विकसित किये गये मोबाइल एप्लीकेशन ‘उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट’ एप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इस एप के माध्यम से लोगों को भूकंप पूर्व चेतावनी मिल सके, इसके लिए इस एप की लोगों को जानकारी दी जाय। विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर इसका प्रचार प्रसार किया जाय। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाया जाय। स्कूलों में भी बच्चों को लघु फिल्म के माध्यम से इस एप के बारे में जानकारी दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उनको भी भूकंप से पूर्व चेतावनी मैसेज पहुंच जाय, इस एप के माध्यम से यह सुविधा भी प्रदान की जाय। भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं वायस दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था की जाय। भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए सायरन टोन अलग से हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए यह एक अच्छी पहल है। उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है