Thursday, February 13, 2025
Uttarakhand

इस दिन से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बरसात हिमपात से बढ़ेगी ठंड, बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग में एक बार फिर 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग ने राज्य के हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जनपदों में उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

गुरुवार को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में आज हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाल परेशानी बढ़ा सकता है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 फरवरी से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना का पूर्वानुमान जारी किया है, जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। पिछले कई दिनों से चटक धूप खिलने के कारण गर्मी का एहसास होने लगा था। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है। चटक धूप खिलने से लोग धूप में बैठने से भी कतरा रहे थे तो वहीं सुबह और शाम को ठंड परेशान कर रही है।

पिछले दो दिनों से एकाएक ठंड में इजाफा हुआ और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी वाली ठंड होने लगी है। खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। तापमान भी सामान्य से अधिक होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा जा सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। आगामी 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

उधर उत्तरकाशी से खबर आ रही है कि यहां वर्तमान समय में जनपद के जिला मुख्यालय तथा समस्त तहसील एवं श्री गंगोत्री धाम, हर्षिल, श्री यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी क्षेत्र में मौसम साफ है।
बीआरओ द्वारा सूचना अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सभी वाहनों के लिए यातायात हेतु सुचारू है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से बड़कोट यातायात हेतु सुचारू है ।
उत्तरकाशी- लम्बगांव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!