सर्दी का सितम: कई राज्यों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अभी भी मौसम की बेरूखी बनी हुई है। 27 जनवरी तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में शीतलहर चलने से कोहरा और ठिठुरन बढ़ेगी। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में और 3 दिन तक बर्फबारी जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक इन राज्यों में शीतलहर चलने से कोहरा और ठिठुरन बढ़ेगी। कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में 27 जनवरी तक कहीं मध्यम स्तर का तो किसी इलाके में घना कोहरा पड़ेगा। 28 से 29 जनवरी तक कोहरा लोगों को परेशान करेगा। बुधवार तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सप्ताह भर अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जाहिर की गयी है। आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले पांच दिन में कई राज्यों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आईएमडी के मुताबिक, शीतलहर के चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर की वजह से जबरदस्त ठंड पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!