यूट्यूबर बिरजू मयाल पर हमला- स्थिति गंभीर
हाल में ही भ्रष्टाचार और कई जनसमस्याओं को उठाकर चर्चा में आए बिरजू मयाल पर काशीपुर में जानलेवा हमला हुआ है। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास ही के एल.डी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरजू को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। बिरजू मयाल के पैरों में काफी चोट आई है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिरजू मयाल लगातार अपने facebook वीडियो के माध्यम से आम जन के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं और इसे पहले भी वो कई बार प्रशासन, सरकार, अधिकारियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अपनी आवाज को अपने सोशल मीडिया की माध्यम से जनता के बीच पहुंचाते रहे हैं।