Sunday, March 15, 2026
HaridwarLatestUttarakhand

देर से बनने वाले जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में होंगे आवेदन

नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में देर से प्रमाण पत्र बनवाने वालों को अब रोशनाबाद एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मेयर किरन जैसल ने डीएम से मुलाकात कर इस प्रक्रिया के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को अधिकृत करने की मांग की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। अब नगर निगम से पास सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किए जा सकेंगे। 21 दिन के बाद जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वालों को एसडीएम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। मेयर किरण जैसल के प्रयासों के बाद जिलाधिकारी द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को अधिकृत किए जाने के बाद अब लोगों को रोशनाबाद के चक्कर नहीें काटने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!