धार्मिक जुलूस पर चढ़ाई कार, 7 घायल, 2 की हालत गंभीर
एक सिरफिरे ने पहले गाड़ी के आगे लोगों को कुचला, उसके बाद बैक गेर डालकर पीछे के लोगों भी कुचल दिया। घटना से गुस्साये लोगों के हंगामा करने पर पुलिस ने लांठी भी भांजी। लेकिन इससे तनाव और बढ़ गया। घटना मध्य प्रदेश में भोपाल के जारिया थाना क्षेत्र में हुई है। जहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जिए जा रहे जुलूस में एक युवक ने तेज रफ्तार कार घुसा दी। कार की चपेट में आने से 7 लोग घायल हो गए इनमें 2 की हालत गंभीर है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज रफ्तार कार के जुलूस में घुसने से वहां अफरा तफरी मच गई। कार सहित भाग रहे ड्राइवर को पकड़ने के लिए कई लोगों ने दौड़ भी लगाई, लेकिन वह भाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों के हंगामा शुरू करने पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की लेकिन हंगामा बढ़ता गया। जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे माहौल और गर्म हो गया और गुस्साये लोगों ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया।