उत्तराखंड: मसूरी रोड पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
मसूरी। मसूरी से देहरादून जा रही यात्रियों से भरी उत्तराखण्ड रोडवेज की बस सड़क से नीचे गिरने के कारण कई यात्री घायल हो गये। दुर्घटना में 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मसूरी से 39 यात्रियों को लेकर मसूरी से देहरादून जा रही बस जब आईटीबीपी एकेडमी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर उपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सड़क से नीचे जा गिरी। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। दुर्घटना में बस के ड्राइवर सहित 15 यात्री घायल बताये जा रहे हैं। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को रेसक्यू कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।