Sunday, February 8, 2026
Uttarakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर जनपद हरिद्वार में चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के हरिद्वार जनपद को साफ स्वच्छ के संकल्प का धरातल पर दिखा असर

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया गया महा मेगा स्वच्छता अभियान

02 लाख 28 हजार 635 लोगों ने महा मेगा सफाई अभियान में हुए शामिल

सफाई अभियान में 100 मीट्रिक टन सूखा एवं गीला कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें गीला कूड़ा 52 मीट्रिक टन एवं सुखा कूड़ा 48 मैट्रिक टन एकत्रित किया गया

महा मेगा सफाई अभियान में अधिकारी, कर्मचारी, धार्मिक संस्थानों जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन,स्वयं सेवी संगठन,व्यापार मंडल, पुलिस विभाग, शिक्षण संस्थानों, महिला समूह एवं ग्रामीण आदि हुए शामिल

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

तीर्थ नगर जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर एवं मॉडल जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में तीन माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इस मुहिम में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसका शुभारंभ आज मेयर नगर निगम किरण जैसल एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से किया गया तथा जनपद में अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाया अभियान का शुभारंभ किया गया।

महा मेगा स्वच्छता अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार विगत 03 माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जनपद में आज महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया है,जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थानों,व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों, स्वयं सेवी संगठनों, पुलिस विभाग,महिला समूह एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उन्होंने सभी जनपदवासियों, पर्यटकों,श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सर्वजनिक स्थानों पर एवं अपने आस पास के क्षेत्रों में कूड़ा कचरा न फैंके तथा कूड़े कचरे को निर्धारित स्थलों पर लगाएं गए कूड़ा संग्रह केंद्र में ही डाले।

उन्होंने कहा कि सफाई एक दिन का कार्य नहीं है यह प्रतिदिन का कार्य है तथा सफाई को हम अपने आदत में डालते हुए प्रतिदिन अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा करें। उन्होंने कहा की जनपद हरिद्वार तीर्थ नगरी है जहां करोड़ो श्रद्धालु देश विदेश से गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आते है तथा उन्होंने सभी से अपील की है कि मां गंगा की पवित्र धारा को साफ स्वच्छ एव निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा कचरा मां गंगा में न फैंके तथा नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा चिन्हित स्थानों पर रखे गए डस्टबिन में ही डालने की अपेक्षा की है।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से जनपद को साफ स्वच्छ सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सके जिसके कि जनपद को प्रदेश का ही नहीं देश में स्वच्छता के लिए अपनी अलग पहचान बना सके।

महा सफाई अभियान में महा जनप्रतिनिधियों ने भी किया प्रतिभाग

इस अभियान में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद,सभी ब्लॉक प्रमुखों,नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सफाई की।

महानुभाव एवं जनप्रतिनिधि ने भी किया स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग

हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरिद्वार में गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!