Saturday, March 28, 2026
Uttarakhand

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरो का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

संजू पुरोहित संपादक

कलियर क्षेत्र में होटल ढाबों पर पूर्ति विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान अवैध घरेलू सिलेंडर का व्यवसाई उपयोग होने पर 05 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी दशा में व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा कलियर नगर क्षेत्रांतर्गत 12 होटल एवं ढाबों में छापेमारी की कार्यवाही की गई,जिसमें 05 घरेलू सिलेंडरों का व्यवसाई उपयोग करते हुए टीम द्वारा जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!