पी सी आई नई दिल्ली के सहयोग से श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट रुड़की में होगा फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 का आयोजन
श्रीमति तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज रूड़की द्वारा फॉर्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ का जन्मदिवस मनाया और श्रद्धांजलि दी गई। संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा व प्राचार्या डॉ शम्मी चड्ढा द्वारा प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ के जन्मदिवस पर देवभूमि उत्तराखंड में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड सांइसेज रूड़की में 17 मार्च में फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिसके अंतर्गत फार्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ के जन्मदिवस के अवसर पर फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 के सूचना पुस्तिका का विमोचन किया गया। संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट के बी फार्मा , डी फार्मा , एम फार्मा , फार्मा डी और फार्मा इंडस्ट्री से भी प्रतिभाग करेंगे। फार्मा अन्वेषण के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता , औरल प्रेजेंटेशन , पैनल डिस्कशन , मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विजयी होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पंकज शर्मा ने बताया फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल व सम्मानित अतिथि के रूप में सेंट्रल काउंसिल सदस्य पी सी आई नई दिल्ली के सदस्य डॉ शिवानंद पाटिल होंगे। फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू कुमार एम पटेल द्वारा फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त उत्तराखंड के समस्त फॉर्मेसी इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्राचार्य के साथ चाय पर चर्चा भी की जाएंगी । इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ पंकज शर्मा , प्राचार्या व कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ शम्मी चड्ढा , मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा , चित्रा गुप्ता , सुनीता रानी , दीपक सैनी , मोहम्मद काशिफ , दुष्यंत पुंडीर , अक्षय कुमार , दीपक कांबोज , अवि सैनी , गौरव शर्मा , निशांत अंजुम , चंदन सैनी , अजय कुमार , राधेश्याम , प्राची जिंदल उपस्थित रहे ।

