Sunday, April 12, 2026
Uttarakhand

बाड़ेछीना में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबले में एसएससीए की जीत

बाड़े छीना में आयोजित हो रहे महिला क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल मैदान बाडेछीना में इस टूर्नामेंट का आयोजन मानसखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सनशाइन क्रिकेट अकादमी बाड़ेछीना तथा यूथ क्लब बाड़ेछीना सहयोग कर रहे हैं।

उद्घाटन मुकाबले में मुकाबले में एसएससीए बाड़ेछीना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलई इलेवन की टीम 8.5 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवानी आर्या ने 12 रन बनाए, जबकि तान्या सुप्याल ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससीए बाड़ेछीना की टीम ने 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कंचन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि सविता डोलिया ने 20 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋतिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि ललिता और कंचन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कंचन को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। इससे पूर्व महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीम आर्य द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इसका फाइनल मुकाबला 13 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!