Wednesday, February 25, 2026
Uttarakhand

मौज मस्ती के लिए कर डाला अपराध

पुलिस ने शहर हुई वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए छह नाबालिगों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद की हैं।

कोतवाली से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 22 फरवरी को पिंटू सिंह, मोहित सालार एवं राजेश कुशवाहा निवासी कोटद्वार द्वारा अलग अलग तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात द्वारा उनकी मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा धारा- 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ अलग अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा जांच के उपरांत उक्त चोरी की घटनाओं में लिप्त छह नाबालिगों को संरक्षण में लेकर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद की गईं। नाबालिगों ने पुलिस को बताया उनके द्वारा मौज मस्ती व घूमने फिरने के लिए चोरी की गई थी।

पुलिस द्वारा सभी नाबालिगों को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!